Advertisement

कोरोना वैक्सीन की पहली खेप दिल्ली पहुंची, पुणे से आज 13 शहरों में भेजी गई वैक्सीन

देश

पुणे के सीरम इंस्टिट्यूट से कोरोना वैक्सीन की पहली खेप मंगलवार सुबह रवाना हो गई। पुणे एयरपोर्ट से विशेष विमान के जरिए यह वैक्सीन देश के 13 विभिन्न शहरों में पहुंचाई जाएगी जहां 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू होना है।

Advertisement

 

पहली फ्लाइट ने दिल्ली के लिए उडान भरी। यह फ्लाइट दिल्ली पहुंच चुकी है। वहीं नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने बताया, मंगलवार को एयर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइंस की विशेष फ्लाइट्स से कोरोना वैक्सीन के 56.5 लाख डोज पुणे से चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलांग, अहमदाबाद, हैदराबाद, विजयवाड़ा, भुवनेश्वर, पटना, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ पहुंचाएं जाएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari