भारत में कोविड-19 (Covid-19) के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। बीते 24 घंटे के दौरान देश में 2151 नए केस सामने आए हैं। यह पिछले साल अक्टूबर के बाद एक दिन में दर्ज कोरोना के सर्वाधिक मामले हैं। वर्तमान में कोविड-19 एक्टिव मरीजों की संख्या 11,903 है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने कुछ दिनों पहले ही बढ़ते मामलों को देखते हुए एडवाइजरी जारी की थी।
Share from here
