Advertisement
breaking news

Covid New Case Kolkata – कोलकाता में फिर कोरोना की दस्तक, 10 साल का बच्चा संक्रमित

कोलकाता

Covid New Case Kolkata – राज्य में COVID-19 ने फिर से दस्तक दे दी है। गरिया निवासी 10 साल के एक बच्चे के वायरस से संक्रमित होने के खबर ने चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement

Covid New Case Kolkata

गरिया का रहने वाला यह बच्चा कई दिनों से बुखार और सांस लेने में तकलीफ से जूझ रहा था। डॉक्टरों की सलाह पर परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

बाद में हुई जांच में पुष्टि हुई कि वह COVID-19 से संक्रमित है। उसे शनिवार सुबह कोलकाता के एक अस्पताल लाया गया।

शुरू में परिवार को लगा कि उसे हल्का बुखार, सर्दी और सांस लेने में दिक्कत है; लेकिन डॉक्टरों को शक हुआ और उन्होंने स्वैब टेस्ट कराने को कहा, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, उसकी हालत अभी गंभीर है और उसका ICU में इलाज चल रहा है। इस बीच, लड़के की मां को भी आइसोलेशन में रखा गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari