ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन ने भारत के लिए मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं। इस नए स्ट्रेन के भारत में फिर पांच नए मरीज मिले हैं। जिससे देश मे कोरोना वायरस के नए रूप के मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
इन पांच मरीजों में से जहां चार मरीज एनआईवी पुणे में पाए गए हैं वहीं एक मरीज आईजीआईबी दिल्ली में मिला है। इन मरीजों को आइसोलेशन में भेजने के साथ ही सभी जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
