बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव किया है। सतीश पूनिया की जगह चित्तौड़गढ से सांसद सीपी जोशी (CP Joshi) को बीजेपी का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। ऐसा माना जा रहा था कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव तक पूनिया ही प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे लेकिन बीजेपी ने ऐसा नहीं किया। बताया जा रहा है कि पूनिया को अब राष्ट्रीय संगठन में जगह दी जा सकती है। राजस्था के साथ ही भाजपा ने दिल्ली और ओडिशा के अध्यक्ष नियुक्त किये है। ओडिशा के अध्यक्ष मनमोहन समल और दिल्ली के वीरेंद्र सचदेवा अध्यक्ष बने हैं।
Share from here
