Advertisement

धोनी ने छोड़ी चेन्नई की कप्तानी, जड़ेजा को मिली कमान

खेल

महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने फैसले से चौंका दिया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने रविंद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी है।

Advertisement

 

जडेजा काफी समय से चेन्नई की टीम के साथ हैं। वह साल 2012 से चेन्नई की टीम में खेल रहे हैं। वह चेन्नई की कप्तानी करने वाले सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले धोनी और सुरेश रैना टीम की कमान संभाल चुके हैं।

 

चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है, ‘धोनी चेन्नई इस सीजन और आगे भी चेन्नई का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari