Darjeeling – दार्जिलिंग में बारबेक्यू से झुलसी नवविवाहिता, अस्पताल….

बंगाल

Darjeeling – दार्जिलिंग के सिटोंग में बारबेक्यू करते समय आग की चपेट में आने से एक भीषण दुर्घटना घटित हुई है।

DARJEELING

बताया गया कि उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा बाजार इलाके का रहने वाला नवदम्पत्ति हनीमून मनाने गया था।

पहाड़ी इलाके के एक होमस्टे में ठहरने के दौरान रात में बारबेक्यू बनाते समय असावधानीवश आग फैल गई और दुर्घटना हो गई।

इस हादसे में नवविवाहिता का शरीर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झुलसी हुई नवविवाहिता का नाम निकिता साहा (दास) और उनके पति का नाम समीर दास है।

Share from here