कोलकाता में डेंगू से एक और मौत हो गई है। मृतक रोहित दास (30 साल) सर्वे पार्क निवासी था। 22 अक्टूबर को उसे बुखार के साथ पीयरलेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 20 दिन के संघर्ष के बाद आज सुबह रोहित का निधन हो गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार अचानक शारीरिक स्थिति बिगड़ने लगी थी।
