Advertisement

Deepavali Unesco – यूनेस्को ने दीपावली को किया अमूर्त सांस्कृतिक विरासत घोषित

देश

Deepavali Unesco – यूनेस्को ने दीपावली को आधिकारिक तौर पर अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिष्ठित सूची में शामिल कर लिया है।

Advertisement

Deepavali Unesco

यूनेस्को ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी इसकी जानकारी साझा की और इसके लिए भारत को बधाई दी है।

इस ऐलान पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू समेत कई नेताओं ने खुशी जाहिर की है। पीएम ने अपने पोस्ट में लिखा – भारत और विश्व भर के लोग इस खबर से उत्साहित और गौरवान्वित हैं।

उन्होंने लिखा – हमारे लिए, दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों से बहुत करीब से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है।

यह रोशनी और सच्चाई का प्रतीक है। यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में दीपावली के शामिल होने से इस त्योहार की ग्लोबल लोकप्रियता और भी बढ़ेगी।प्रभु श्री राम के आदर्श हमें हमेशा रास्ता दिखाते रहें।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari