Advertisement
Deepawali 2023

Deepawali 2023 – शुभ मुहूर्त में करें दीपावली पूजन, देखें धनतेरस से लेकर दीपावली तक शुभ समय

धर्म - कर्म

सनलाइट, कोलकाता। Deepawali 2023 – पंच दिवसीय पर्व की शुरुआत 10 नवंबर यानी धनतेरस से हो रही है।

Advertisement

धनतेरस पर धातु के सामान, झाड़ू, नमक आदि खरीदना शुभ माना जाता है। जिसके लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व है।

रिसर्च सेंटर ऑफ एस्ट्रो मेडिकल के ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास ने बताया कि धनतेरस पर खरीददारी करने के लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 7 मिनट से है।

उन्होंने बताया कि धनतेरस तिथि 10 तारीख को दिन में 12:36 से शुरू हो रही है लेकिन शाम 5 बजकर 6 मिनट तक विष्कुम्भ योग है जिसके कारण खरीददारी के लिए इसके बाद का समय शुभ है।

दीपावली पूजन के लिए शुभ मुहूर्त पर ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास ने बताया कि अमावस्या तिथि 12 और 13 नवंबर दोनों ही दिन रहेगी, लेकिन प्रदोष व्यापिनी अमावस्या 12 को होने के कारण दिवाली का त्योहार 12 नवंबर को ही मनाया जाएगा। 13 को सर्वपितृ अमावस्या/ सोमवती अमावस्या है।


Deepawali 2023 – दीपावली पूजन के लिए शुभ लग्न मुहूर्त –

वृश्चिक लग्न – 06:12 से 08:28
कुम्भ लग्न – 12:20 से 13:53
वृषभ लग्न – 17:05 से 19:03
सिंह लग्न – 23:23 से 25:44


Deepawali 2023 – चौघड़िया मुहूर्त –

लाभ – 08:34 से 09:57
24:58 से 26:34

अमृत – 09:57 से 11:21
18:31 से 20:07


शुभ – 12:44 से 14:07
16:54 से 18:31

प्रदोष बेला – 16:54 से 18:11

गोधूलि – 16:54 से 17:20

14 नवम्बर को सुबह 09:58 से 12:44 के बीच नए कार्य, रोकड़ मिलान आदि के लिए शुभ मुहूर्त है।

14 को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा और और 15 को भाई दूज मनाया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari