Deepawali 2023 - बही खाता खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

Deepawali 2023 – बही खाता खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

धर्म - कर्म

Deepawali 2023 – बही खाता खरीदने के लिए दीपावली से पहले 4 शुभ मुहूर्त है।

ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास ने बताया कि 4 नवंबर को सुबह 07:45 के बाद पुष्य नक्षत्र है जो बही खाता आदि खरीदने के लिए शुभ माना जाता है।

Deepawali 2023 – बही खाता खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त

इसके बाद 10 नवंबर को शाम 5 बजकर 07 मिनट से शुभ मुहूर्त है। इस समय हस्त नक्षत्र रहेगा।

हालांकि इससे पहले भी हस्त नक्षत्र है किन्तु उस समय विष्कुम्भ योग है इस कारण 5 बजकर 7 मिनट से शुभ मुहूर्त माना गया है।

11 नवंबर को पूरे दिन चित्रा नक्षत्र है जो कि शुभ है। 12 नवंबर को स्वाति नक्षत्र है और बही खाता आदि खरीददारी के लिए शुभ है।

Share