Advertisement
Deepawali 2024

Deepawali 2024 – 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली, देखें शुभ मुहूर्त

देश धर्म - कर्म

Deepawali 2024 – कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दीपावली एक बहुत बड़ा और प्रमुख त्योहार है।

Advertisement

Deepawali 2024

दीपावली को अंधकार पर प्रकाश की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत और रोशनी के त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

दीपावाली के दिन घर, मंदिरों और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा की जाती है और रोशनी से सजाया जाता है। दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व होता है।

Deepawali 2024 – ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास के अनुसार त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 से शुरू होगी। इसी दिन धनतेरस मनाई जाएगी।

इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 18:34 तक है जो अधिकांश शुभ कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। इसके बाद हस्त नक्षत्र है जो शुभ कार्यों के लिए सही माना गया है।

रूप चतुर्दशी या नरक चतुर्दशी 30 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन रात्रि 9:41 तक हस्त नक्षत्र है उसके बाद चित्रा नक्षत्र है। दोनों ही श्रेष्ठ एवं शुभ है।

उन्होंने बताया कि अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को 15:52 से शुरू होगी। इसी दिन दीपावली मनाई जाएगी। इस दिन प्रदोष काल, निशिता मुहूर्त और सिंह लग्न के समय अमावस्या रहेगी।

इसके अलावा 24:45 तक चित्रा नक्षत्र और फिर स्वाति नक्षत्र भी है जो श्रेष्ठ माना जाता है। ये है धनतेरस, दीपावली के लिए शुभ चौघड़िया और लग्न –

  • धनतेरस चौघड़िया –
  • 10:31 – 11:20 – लाभ
  • 11:20 – 12:45 – अमृत
  • 14:10 – 15:36 – शुभ
  • 18:36 – 20:10 – लाभ
  • 21:45 – 23:20 – शुभ
  • 23:20 – 24:55 – अमृत

Deepawali 2024 चौघड़िया

  • 11:20 – 12:45 – लाभ
  • 12:45 – 14:10 अमृत
  • 15:35 – 14:59 – शुभ
  • 14:59 – 18:35 – अमृत
  • 16:59 – 17:25 – गोधूलि
  • 22:55 – 23:46 – निशिता मुहूर्त
  • 23:20 – 24:55 लाभ

दीपावली लग्न –

  • वृषभ – 17:49 से 19:48
  • मिथुन – 19:48 से 22:01
  • कुंभ 13:04 से 14:37
  • सिंह – 24:17 से 26:28

पंचदिवसीय दीपोत्सव के इस त्यौहार में गोवर्धन पूजा 2 नवम्बर को मनाई जाएगी और भाई दूज 3 नवम्बर को मनाया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari