Advertisement
aditya L1 pm modi congratulate

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

देश

देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। त्योहार को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है। हर कोई एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दे रहा है। इस मौके पर सभी पार्टियों के नेताओं की तरफ से भी देशवासियों को शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं।

Advertisement

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर दीवाली की बधाई दी और लिखा – सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा- दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा- यह पावन पर्व हमारे जीवन में सुख और समृद्धि को आगे बढ़ाए। मुझे आशा है कि आप सब परिवार और दोस्तों के साथ शानदार दिवाली मनाएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari