breaking news

Delhi Baby Care Fire – दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में भीषण आग, 7 नवजात की मौत

दिल्ली

Delhi Baby Care Fire – दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार इलाके में शनिवार देर एक बेबी केयर सेंटर में आग लग गई। घटना में 7 बच्चो की मौत हो गई है।

Delhi Baby Care Fire

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:32 बजे बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

दमकल विभाग के मुताबिक, चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चे और स्टाफ मौजूद था। आग से 12 बच्चों का रेस्क्यू कराया गया।

अग्निकांड में बचाए गए 12 में छह नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक नवजात की पहले ही मौत हो चुकी थी। पांच का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत भी गंभीर बनी हुई है।

Delhi Baby Care Fire – आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अस्पताल के मालिक नवीन किची के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

घटना पर राष्ट्रपति ने दुख जताया। उन्होंने लिखा – विवेक विहार, दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से अनेक बच्चों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है।

ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें। मैं इस घटना में घायल हुए अन्य बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

Share