Advertisement

‘जनता को फ्री में सुविधा देने के खिलाफ देश में बनाया जा रहा माहौल’ – दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने फ्री में सुविधा देने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

सीएम केजरीवाल ने दावा किया है कि जनता को फ्री में सुविधा देने के खिलाफ देश में एक माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस देश में फ्री एजुकेशन के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। ऐसा माहौल बनाया जा रहा जैसे कि आम लोगों को फ्री बिजली और पानी देना जुर्म है। केजरीवाल ने कहा कि दुनिया में 39 देश फ्री में शिक्षा देते हैं। 16 देशों में बोरजगारी भत्ता दिया जाता है और डेनमार्क, नॉर्वे और कनाड़ा में फ्री में शिक्षा दी जाती है। 

बिना बीजेपी का नाम लिए केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोगों का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ किया गया। कहा जा रहा है कि इनमें से कुछ उनके दोस्त भी हैं, कोई इसके बारे में बात नहीं कर रहा है।  इस सरकार ने हर एक चीज पर जीएसटी लगा दिया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari