Advertisement

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की गृहमंत्री शाह से मुलाकात

दिल्ली

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने तीसरी बार पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की।

Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह ने बेहद आक्रामक तरीके से प्रचार किया था। उन्होंने शाहीन बाग सहित कई मुद्दों पर केजरीवाल सरकार को घेरने की कोशिश की।

चुनाव में जीत के बाद केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाषण में कहा था कि वह दिल्ली के विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आशीर्वाद की भी अपेक्षा की थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari