Delhi Congress

Delhi Congress – कांग्रेस ने केजरीवाल को बताया फर्जीवाल, कहा – हमारी गलती से अरविंद केजरीवाल बने नेता

दिल्ली

Delhi Congress – कांग्रेस ने दिल्ली की आप सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने एक श्वेत पत्र जारी किया है, जिसका शीर्षक ‘मौका मौका, हर बार धोखा’ रखा गया है।

Delhi Congress

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, पार्टी नेता अजय माकन और अन्य नेताओं ने श्वेत पत्र जारी किया। श्वेत पत्र जारी करते हुए कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल को फर्जीवाल कहा।

कांग्रेस का कहना है कि केजरीवाल ने फर्जी तरीके से दिल्ली के लोगों को गुमराह किया है। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों से भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) की सरकारें दिल्ली में हैं, लेकिन विकास कार्य ठप हो गए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को झूठे सपने दिखाए हैं और शहर की स्थिति को बदहाल कर दिया है।

Delhi Congress – कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास को लेकर भी निशाना साधा है। माकन ने कहा कि आम आदमी की यह घनघोर बेइज्जती है। जेब में 2 रुपए का पेन रखते हैं, लेकिन घर करोड़ों का बनवाते हैं, यह ठगने के अलावा और कुछ नहीं है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजय माकन ने कांग्रेस की गलती का जिक्र किया। माकन ने कहा कि हमसे गलती हुई, जिसका खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही है।

Delhi Congress – माकन ने कहा 2013 में अगर हम केजरीवाल को समर्थन नहीं देते तो दिल्ली की स्थिति कुछ और होती।

Share from here