Advertisement
breaking news

दिल्ली – सीआर पार्क में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

दिल्ली

दिल्ली के सीआर पार्क में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान एक अपराधी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दिल्ली के पॉश इलाके सीआर पार्क में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।

Advertisement

 

रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को इलाके में कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। जब पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। बदमाशों की फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari