Advertisement
One Nation One Election vote

Delhi Election – दिल्ली किसकी? 70 विधानसभा सिटों पर वोटिंग जारी

दिल्ली

Delhi Election – दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। 1.56 करोड़ लोग शाम 6 बजे तक वोट कर सकेंगे।

Advertisement

Delhi Election

करीब 13 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। भाजपा का दिल्ली में वनवास खत्म होगा या आप फिर से अपना जीत का परचम लहराएगी इस पर सबकी नजर है।

लोकसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक का हिस्सा रहीं 5 पार्टियां दिल्ली चुनाव में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। इनमें आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर आमने-सामने हैं।

वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) ने 6, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कसिस्ट (CPM) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया- मार्कसिस्ट लेनेनिस्ट (CPI-ML) ने 2-2 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

भाजपा ने 68 सीटों पर कैंडिडेट उतारे हैं। दो सीटें सहयोगी पार्टियों को दी हैं। इसमें जनता दल- यूनाइटेड ने बुराड़ी और लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास ने देवली सीट से प्रत्याशी उतारे हैं।

महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने सभी सीटों पर भाजपा को समर्थन दिया है।

इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी 70 और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM 12 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari