Advertisement

दिल्ली अग्निकांड: दिल्ली पुलिस ने 35 लोगों की मौत की पुष्टि की

दिल्ली

नई दिल्ली। दिल्ली में रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी इलाके में सुबह आग लगने की घटना में दिल्ली पुलिस ने 35 लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई लोगों की मौत दम घुटने के कारण भी हो गयी है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है क्योंकि बहुत से लोगों को 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलसी अवस्था में लाया गया है।

Advertisement

संकड़ी गलियां होने के कारण दमकल की गाड़ियों को अंदर घुसने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब तक 54 लोगों को निकाला जा चुका है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल 30 दमकल गाडियां मौके पर आग बुझाने में लगी हुई हैं। करीब दो दर्जन एम्बुलेंस के जरिये लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जिन लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें दिल्ली के चार अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली के चीफ फायर अफसर के मुताबिक अंदर से अब जिन लोगों को निकाला जा रहा है, उनकी हालत अत्यंत गंभीर है क्योंकि आग लगे चार घंटे से अधिक हो चुके हैं। इसलिए हताहत होने वालों की संख्या बढ़ सकती है। यहां पर प्लास्टिक की फैक्टरी भी चलती थी, जिसने आग को तेजी से बढ़ाया।

फायर ब्रिगेड के आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इमारत के तीसरे मंजिल पर अभी और लोग भी फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का क्रम जारी है। आज सुबह आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

फिलहाल घटनास्थल पर बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड दस्ते के जवान मौजूद हैं और फंसे हुए लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। मकान की खिड़कियों से जिस तरह से काला धुआं निकल रहा है, उससे भीषण आग लगने की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari