Advertisement
breaking news

दिल्ली – गोकुलपुरी में लगी भीषण आग, 7 की मौत

दिल्ली

दिल्ली में बीती रात गोकुलपुरी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इसमें अबतक 7 शव बरामद किये गये हैं। जानकारी के मुताबिक फायर डिपार्टमेंट को आधी रात सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर 13 फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची।

Advertisement

 

इस आग में 7 झोपड़ियों के चपेट में आने की जानकारी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। यह घटना गोकुलपुरी के पिलर नंबर 12 के आस-पास की बताई जा रही है।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि सुबह सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहाँ जाकर पीड़ित लोगों से मिलूँगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari