Advertisement
breaking news

दिल्ली में लॉकडाउन के ऐलान के बाद से एक बार फिर बढ़ने लगा पलायन

दिल्ली

बढ़ते कोरोना के बीच दिल्ली में एक हफ्ते का लॉकडाउन शुरू हो गया है, जो 26 अप्रैल तक जारी रहेगा। लॉकडाउन का ऐलान होने के बाद से दिल्ली में एक बार फिर पलायन बढ़ने लगा है।

Advertisement

 

जैसे ही सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया, दिल्ली में मानो भगदड़ सी मच गई। ऐलान के तुरंत बाद बाजारों में भीड़ बढ़ी तो शाम होते-होते बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मज़दूरों की बाढ़ सी आ गई। हजारों की संख्या में मजदूर अपने घर वापस जाने के लिए बस अड्डों पर पहुंचे।

मज़दूरों का कहना है कि फिर लॉकडाउन लग गया है, काम-धंधा फिर से बंद हो गया है, ऐसे में वक्त रहते घर जाना ही बेहतर उपाय है। दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे पर बीती शाम हजारों की संख्या में मजदूर जुटे रहे और बसों के इंतजार में रहे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari