Advertisement
breaking news

Delhi – महिलाओं के खाते में 2500 रुपये… आज मिल सकती है महिला सम्मान निधि की सौगात

दिल्ली

Delhi – दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक शनिवार को होगी, जिसमें महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने वाली महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जा सकती है।

Advertisement

Delhi

दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जा सकती है।

इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी होने की उम्मीद है।

दरअसल, बीजेपी ने दिल्ली चुनाव में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं को 2,500 रुपये दिए जाने का वादा किया था।

चुनाव प्रचार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया था कि दिल्ली में जैसे ही बीजेपी की सरकार आएगी, 8 मार्च से महिलाओं के खाते में 2500 रुपए आने शुरू हो जाएंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari