earthquake

दिल्ली एनसीआर मे भूकंप के झटके, अलवर था केंद्र

दिल्ली
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार रात 11.45 बजे  भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग सहम गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये। भारतीय मौसम विभाग के सिस्मोलॉजी विभाग के निदेशक (ऑपरेशंस) जेएल गौतम के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र राजस्थान के अलवर में लगभग पांच किलोमीटर गहराई में था। दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष दिल्ली-एनसीआर में 12 अप्रैल से तीन जून तक आये भूकंप का यह 15वां झटका था। इससे पहले आये 14 भूकंप निम्न से मध्यम तीव्रता के थे।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari