Advertisement
breaking news

Dengue – कोलकाता में चार साल की बच्ची की मौत, डेंगू…

कोलकाता

Dengue – कोलकाता में चार साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया गया कि वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी।

Advertisement

Dengue

बताया गया है कि रक्त परीक्षण में डेंगू का पता चला था। मृतका का नाम अद्रिशा पोद्दार है। कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 11 के बड़तल्ला इलाके में उसके परिवार जन रहते है।

बुखार के कारण बच्ची को बेलेघाटा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार शाम से उनकी शारीरिक हालत बिगड़ने लगी।

उसके बाद, अद्रिशा को तत्काल बाईपास के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार दोपहर उसकी मृत्यु हो गई।

हालांकि मौत का कारण क्या था? अस्पताल ने इसकी जानकारी नहीं दी। निगम के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अद्रिशा की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari