Advertisement

Dengue Vaccine – भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी, 4 से 60 साल तक..

देश

Dengue Vaccine – मॉनसून की दस्तक ले साथ ही डेंगू का प्रकोप भी बढ़ने लगता है। बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में लोग डेंगू की चपेट में आते हैं।

Advertisement

Dengue Vaccine

कई मामलों में डेंगू मरीजों की स्थिति बहुत गंभीर हो जाती है। साल-दर-साल ये समस्या बढ़ती ही जा रही थी।

इस बीच अब भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है। भारत में पहली बार डेंगू से बचाव के लिए एक वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है।

इस डेंगू से बचाव वाली वैक्सीन का नाम QDENGA (क्यूडेंगा) है, जिसे जापान की फार्मा कंपनी Takeda ने तैयार किया है।

भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल (DCGI) ने इस वैक्सीन को 4 से 60 साल की उम्र के लोगों के लिए मंजूरी दे दी है।

इसकी खास बात यह है कि इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति पहले कभी डेंगू से संक्रमित हुआ है या नहीं।

यानी पहले डेंगू हो चुका हो या नहीं, दोनों ही स्थिति में पात्र लोग यह वैक्सीन लगवा सकते हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari