Advertisement
West bengal Weather Update

दक्षिण बंगाल में जारी रहेगी बारिश, चक्रवात को लेकर मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

बंगाल

अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन बन रहा है जो आगे चक्रवात का रुप ले सकता है। जिसका असर कितना होगा या दिशा क्या होगी, इस पर नजर बनाए रखे हुए और आगे इसकी जानकारी दी जाएगी।

Advertisement

 

प्रशासन ने मछुआरों को चेतावनी जारी की

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान डिप्रेशन में बदल जाएगा और दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा। वहां यह चक्रवात के रूप में उत्तरी खाड़ी की ओर बढ़ सकता है। एहतियात के तौर पर मछुआरों को कल तक तट पर लौटने का निर्देश दिया गया है.

 

दक्षिण बंगाल में जारी रहेगी बारिश

दक्षिण बंगाल के अलग-अलग जिलों में आज भी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग का पूर्वानुमान, शनिवार तक दक्षिण बंगाल में बारिश जारी रहेगी। साथ ही आज तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। आज कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari