Advertisement
breaking news

Dhanbad fire- आग लगने से 14 लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

झारखंड

Dhanbad fire – धनबाद के आशीर्वाद टावर में आग लगने से हुई 14 लोगों की मौत पर पीएम ने दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि धनबाद में आग लगने से लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। उन्होंने इस हादसे में घायल लोगों को जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा, “धनबाद में आग लगने से हुई जनहानि से गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) से 200000 रुपये की अनुग्रह राशि, जबकि इस हादसे में घायलों को 50000 सहायता राशि दी जाएगी।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari