Advertisement

Dhanteras कल, शुभ मुहूर्त में होगी बही – खाता, आभूषणों और बर्तनों की खरीददारी

देश धर्म - कर्म

Dhanteras पर माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन की पूजा करने से सुख और समृद्धि बढ़ती है।

Advertisement

Dhanteras

धनतेरस के दिन सोने-चांदी, आभूषण, लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा, बही खाते, धातु के बर्तन, झाड़ू, सूखा धनिया समेत आदि शुभ चीजें खरीदी जाती है।

ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास के अनुसार त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10:31 से शुरू होगी। इसी दिन धनतेरस मनाई जाएगी।

इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 18:34 तक है जो अधिकांश शुभ कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। इसके बाद हस्त नक्षत्र है जो शुभ कार्यों के लिए सही माना गया है।

धनतेरस चौघड़िया

10:31 – 11:20 – लाभ
11:20 – 12:45 – अमृत
14:10 – 15:36 – शुभ
18:36 – 20:10 – लाभ
21:45 – 23:20 – शुभ
23:20 – 24:55 – अमृत

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari