Dhono Dhanyo Auditorium – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यक्रम से पहले धनधान्य ऑडिटोरियम में हादसा हो गया है।
Dhono Dhanyo Auditorium
महानायक उत्तम कुमार की पुण्य तिथि के मौके पर बुधवार को ऑडिटोरियम में कार्यक्रम रखा गया है। मुख्यमंत्री ममता को वहां जाना है।
सीएम के आने से ठीक पहले ऑडिटोरियम के मुख्य द्वार पर बना गेट अचानक गिर गया। घटना में दो लोग घायल हो गये।
घायलों को एसएसकेएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सीएम के आने से ठीक पहले ऐसी घटना से पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी भी चिंतित है।