Advertisement

राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव तैयार

विदेश
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के विरुद्ध बुधवार के दिन अपने समर्थकों को भड़काने और कैपिटल हिल में कांग्रेस के संयुक्त सत्र को बंधक बनाए जाने की मांग पर महाभियोग चलाए जाने की मांग ज़ोर पकड़ती जा रही है।
अमेरिकी संविधान के 25वें संशोधन में कहा गया है कि मौजूदा उप राष्ट्रपति माइक पेंस कांग्रेस के संयुक्त सत्र को फिर से महाभियोग के नाम पर आहूत करते हैं और वह सदस्यों के प्रस्ताव पर मतदान कराते हैं तो ट्रम्प को शेष 13 दिनों के लिए पद से हटाया जा सकता है।
नवनिर्वाचित जोई बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस विधि-विधान के मुताबिक़ 20 जनवरी को पद और गोपनीयता की शपथ ले रहे हैं। 
कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की स्पीकर डेमोक्रेट वयोवृद्ध नैन्सी पेलोसी अपने सांसदों की मांग पर ट्रम्प पर महाभियोग लगाए जाने की तैयारी में जुटे हैं। डेमोक्रेट सांसदों के अभिमत के अनुसार निचले सदन में महाभियोग पारित कर उच्च सदन सीनेट में इसे पारित किया जा सकता है।
हालांकि यह एक दुष्कर चुनौती होगी और दो तिहाई मतों से इसे पारित करा पाना नामुमकिन होगा। इसे देखते हुए नैन्सी पेलोसी ने गुरुवार को माइक पेंस से आग्रह किया है कि संविधान की प्रक्रिया के अनुसार वह खुद ही कांग्रेस के संयुक्त सत्र को आहूत करें।
राजधानी वाशिंगटन डीसी में अगले 15 दिनों के लिए महापौर ने आपात स्थिति लागू कर दी है। वाशिंगटन स्थित कैपिटल हिल से सभी सीनेटर और सांसदों को उनके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। शहर में कर्फ़्यू जैसी स्थिति के चलते हथियारबंद नेशनल कोस्ट गार्ड ने मोर्चा संभाल लिया है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari