Advertisement
sunlight news

डोनाल्ड ट्रम्प के इम्मिग्रेशन पर रोक के आदेश को पर हड़कम्प

विदेश

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के इम्मिग्रेशन पर रोक के आदेश को ले कर हड़कम्प मच गया है। ट्रम्प ने ट्वीट कर कहा है कि वह इस संबंध में एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने अपने ट्वीट में अमेरिकी नागरिकों के हितों और उनके रोज़गार की सुरक्षा की बात तो की है, लेकिन इस आदेश से किसे कितनी क्षति होगी, इस पर कोई चर्चा नहीं है। कहा जा रहा है कि ग्रीन कार्ड दिए जाने पर रोक लगेगी।

अमेरिकी मीडिया में चर्चा है कि कार्यकारी आदेश में अमेरिकी रोज़गार की सुरक्षा को मद्देनज़र ट्रम्प चीन सहित एशिया और अफ़्रीका के कुछ और देशों के नागरिकों के अमेरिका आने और रोज़गार करने पर रोक लगा सकते हैं। ग्रीन कार्ड पर रोक लगाई जा सकती है।

इस आदेश में एच १ बी के तहत अस्थाई वीज़ा पर रोक लगाई जाएगी, इस पर भी क़यास लगाए जा रहे हैं।

बताया जाता है, ट्रम्प मंगलवार को इस कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

कोविड -19 के कारण पिछले चार सप्ताह में दो करोड़ बीस लाख लोग रोज़गार छोड़ चुके हैं अथवा उन्हें रोज़गार से हटाया जा चुका है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari