Advertisement

द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं, सीजेआई रमणा ने दिलाई शपथ

देश

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है। CJI एन वी रमन्ना ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ के बाद भाषण दिया जिसमे उन्होंने कहा कि मैं देश की ऐसी पहली राष्ट्रपति भी हूं जिसका जन्म आज़ाद भारत में हुआ है। हमारे स्वाधीनता सेनानियों ने आजाद हिंदुस्तान के हम नागरिकों से जो अपेक्षाएं की थीं उनकी पूर्ति के लिए इस अमृतकाल में हमें तेज गति से काम करना है। इन 25 वर्षों में अमृतकाल की सिद्धि का रास्ता दो पटरियों पर आगे बढ़ेगा- सबका प्रयास और सबका कर्तव्य।’

Advertisement

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के पद तक पहुंचना, मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है। मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है। 

भाषण में आगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ’26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भी है। ये दिन, भारत की सेनाओं के शौर्य और संयम, दोनों का ही प्रतीक है। मैं आज, देश की सेनाओं को तथा देश के समस्त नागरिकों को कारगिल विजय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूं।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari