‘दुआरे सरकार’ को केंद्र द्वारा प्लेटिनम डिजिटल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में पुरस्कार प्रदान किया। राज्य की वित्त राज्य और स्वास्थ्य राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार को स्वीकार किया। इस अवसर पर चंद्रिमा भट्टाचार्य ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी परियोजना की आलोचना और विरोध कर रही है, जबकि केंद्र इसे सम्मानित कर रहा है। यह ममता बनर्जी की पहल पर ही संभव हो पाया है।
इस पुरस्कार को प्राप्त करने पर तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, “दुआरे सरकार ने विभिन्न राजनीतिक दुर्भावनापूर्ण प्रचार के बावजूद केंद्र सरकार से यह पुरस्कार प्राप्त किया। एक तरफ यह कृत्य ममता बनर्जी के अच्छे काम की पहचान है तो विरोधियों को निराश किया है।