Advertisement
CM Mamata Banerjee

CM Mamata Banerjee – मुख्यमंत्री हवाई मार्ग की जगह सड़क मार्ग से जाएंगी दुर्गापुर, कल मौसम के कारण…

बंगाल

CM Mamata Banerjee – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज हवाई मार्ग की जगह सड़क मार्ग से दुर्गापुर जाएंगी।

Advertisement

CM Mamata Banerjee

ये फैसला बीते कल खराब मौसम के कारण सीएम के विमान के आधे घंटे से ज्यादा हवा में अटके रहने की घटना और मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के बाद लिया गया है।

उल्लेखनीय है कि कल सीएम अपना चुनावी अभियान समाप्त कर हवाई मार्ग से कोलकाता लौट रहीं थी उस समय, खराब मौसम के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि यह खराब मौसम शुक्रवार तक जारी रहेगा। इसके चलते, मुख्यमंत्री की निर्धारित हवाई यात्रा रद्द कर दी गई है।

इसके बजाय, वह शुक्रवार दोपहर को सड़क मार्ग से जाएंगी। हालाँकि, आज उनका कोई निर्धारित कार्यक्रम नहीं है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari