Advertisement

Dum Dum – दमदम में नाबालिग से यौन उत्पीड़न का आरोप

कोलकाता

Dum Dum – दमदम नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 में एक किराएदार द्वारा नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न करने का गंभीर मामला सामने आया है।

Advertisement

Dum Dum

आरोपी की पहचान बिलाल गाजी (उम्र लगभग 35-40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था।

घटना के बाद पीड़िता के परिवार को चुप रहने और इलाका छोड़ने की धमकी देने का आरोप स्थानीय पार्षद के पति पर लगा है।

जिसके बाद स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं ने दमदम थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम आरोपी बिलाल गाजी ने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ यौन दुर्व्यवहार किया।

इस घटना से स्तब्ध परिवार जब न्याय की गुहार लेकर स्थानीय महिला पार्षद बेबी मंडल के पास पहुंचा, तो आरोप है कि पार्षद के पति जलील मंडल ने मामले को सुलझाने के बजाय पीड़िता के परिवार को ही घर खाली करने की धमकी दी और किसी से कुछ न कहने को कहा।

घटना की जानकारी सार्वजनिक होते ही इलाके में तनाव फैल गया। खबर मिलते ही स्थानीय भाजपा कार्यालय से नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari