breaking news

दमदम से माँ – बेटे का सड़ा-गला शव बरामद

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

दमदम में किराये के मकान पर रह रहे कर्ज में डूबी महिला और उसके बेटे ने आत्महत्या कर ली। दोनों के सड़े-गले शव को शुक्रवार सुबह घर का दरवाजा तोड़कर निकाला गया। इस बात की जानकारी दमदम पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान श्रावणी पाल और संदीप पाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हावड़ा के आंदुल के रहने वाले हैं।

 

दोनों करीब छह महीने पहले दमदम के नवपल्ली में किराये के मकान में रहने आए थे। तीन महीने तक इन्होंने मकान का किराया दिया। इसके बाद किराया भी नहीं चुका पाए। कुछ दिन से यह लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। पुलिस का कहना है कि संदीप के मामा कुछ दिन से लगातार दोनों को फोन कर रहे थे। वह संपर्क न होने से परेशान थे। वह सीधे घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। वहां दोनों मृत मिले। इसके बाद दमदम थाना पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पर काफी कर्ज था। करीब सात दिन पहले दोनों की मौत हुई है। बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मां की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा।

Share from here