Advertisement
durga puja 2023

दुर्गापूजा को ‘सांस्कृतिक विरासत’ का दर्जा, आज धन्यवाद जुलूस

कोलकाता

यूनेस्को द्वारा कोलकाता की दुर्गापूजा को ‘सांस्कृतिक विरासत’ का दर्जा दिए जाने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस साल दुर्गा पूजा विशेष रूप से मनाने का ऐलान किया है। यूनेस्को द्वारा पूजा को ‘सांस्कृतिक विरासत’ घोषित किये जाने की खुशी मेंआज धन्यवाद जुलूस निकाला जाएगा। यह रंगारंग जुलूस कोलकाता में निकाला जाएगा और सीएम ममता बनर्जी इसकी अगुवाई करेंगी। इस जुलूस में विभिन्न पूजा कमेटी के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और दुर्गा पूजा की प्रतीकों के साथ शामिल होंगे।

Advertisement

वहीं, कोलकाता में जुलूस के दौरान कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इस जुलूस में बड़ी-बड़ी दुर्गा पूजा कमेटियों के साथ-साथ 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं भी हिस्सा लेंगे। इस भव्य रैली के लिए कोलकाता पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। इस भव्य रैली के दौरान कोलकाता पुलिस के करीब 3000 जवान तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर और असिस्टेंट कमिश्नर भी तैनात रहेंगे। गिरीश पार्क से डोरिना कॉसिंग तक 55 पुलिस पिकेट बनाये गये हैं। रेड रोड पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। इस रैली में यूनेस्को के प्रतिनिधि और विदेशी मेहमान भी मौजूद रहेंगे। रैली के दौरान शंखनाद किया जाएगा और दुर्गा पूजा को लेकर विशेष गीत और संगीत के भी कार्यक्रम होंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari