Advertisement
breaking news

माणिक भट्टाचार्य के कार्यकाल में 58 हजार से ज्यादा भर्तियां, ईडी का बड़ी रकम लेनदेन का दावा

बंगाल

भर्ती भ्रष्टाचार मामले में माणिक भट्टाचार्य को लेकर ईडी ने सनसनीखेज दावा किया है। ईडी ने अदालत में दावा किया कि प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पूरे भर्ती भ्रष्टाचार के मास्टरमाइंड है। 2011 के बाद माणिक भट्टाचार्य के कार्यकाल में 58 हजार से ज्यादा भर्तियां की गई हैं। ईडी ने अदालत में दावा किया है कि 27 जुलाई को माणिक भट्टाचार्य के घर से जब्त किए गए सभी दस्तावेज और डिजिटल सबूत बताते हैं कि बड़ी रकम का लेनदेन हुआ है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari