Advertisement
breaking news

Duttapukur में मिले सिर विहीन शव की हुई पहचान

बंगाल

Duttapukur – तीन दिन पहले दत्तपुकुर में मिले सर विहीन शव की पहचान कर ली गई है। हालाँकि शव का कटा हुआ सिर पुलिस  बरामद नहीं कर पाई है।

Advertisement

Duttapukur

पुलिस को कटा हुआ हाथ मिल गया है। उस हाथ पर एक टैटू है। पता चला कि यह शव हजरत लस्कर नामक व्यक्ति का है।

हजरत लस्कर उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा के अंगुलकाटा गांव के निवासी हैं। वह पिछले 3 दिनों से लापता था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार वह मुख्य रूप से चोरी और डकैती में संलिप्त था। उसके खिलाफ कई पुलिस थानों में शिकायतें दर्ज हैं।

हज़रत को पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। हज़रत लस्कर की पत्नी द्वारा सुबह अपने पति के शव की पहचान की गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari