Earthquake – कोलकाता और आसपास के हिस्सों में मंगलवार रात करीब 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र म्यांमार था। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.9 के करीब मापी गई है। रात के समय अचानक आए इन झटकों की वजह से कोलकाता की ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग घबराकर बाहर आ गए।
