Advertisement
earthquake

Earthquake Afghanistan – अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर से हरियाणा तक…..

देश विदेश

Earthquake Afghanistan – अफगानिस्तान में तेज भूकंप आया है, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 रिकॉर्ड की गई।

Advertisement

Earthquake Afghanistan

इसके कारण भारत में भी झटके महसूस किए गए हैं। इसके चलते कई इलाकों के निवासी एहतियात के तौर पर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में कालाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर था और इसकी गहराई जमीन के काफी अंदर दर्ज की गई।

भारत में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के गुरुग्राम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत में इस भूकंप के कारण अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari