Earthquake – दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर था।
Earthquake
भूकंप सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर आया, भूकंप की तीव्रता 4.1 थी। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
दिल्ली के साथ ही हरियाणा के कुछ जिलों फरीदाबाद, गुरुग्राम और जींद में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
हालांकि, भूकंप से किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की सूचना अभी सामने नहीं आई है।
Share from here
