Earthquake – फिलीपींस के बाद अब दक्षिण अमेरिका में भी शक्तिशाली भूकंप आया। इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है।
Earthquake
भूकंप दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका के बीच ड्रेक पैसेज में आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार 10 किलोमीटर की गहराई में केंद्र था।
इतनी तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी आने की चेतावनी जारी की और समुद्र तटों के किनारे रहने वाले लोगों को इलाके खाली करने का निर्देश दिया।
इसके अलावा समुद्री सफर पर निकले जहाजों को भी सतर्क किया गया है। मछुआरों को वापस लौट आने और समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
