Advertisement
earthquake

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में 3.6 तीव्रता का भूकंप

कोलकाता

कोलकाता। कोलकाता, पुरुलिया, बांकुड़ा एवं हुगली समेत पश्चिम बंगाल के कई जिलों में शनिवार शाम को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 मापी गयी। हालांकि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Advertisement

मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक गोकुल चंद्र देवनाथ ने बताया कि शनिवार शाम 4.30 बजे हल्का कंपन महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र हावड़ा जिले में जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर पर था। कोलकाता के अलावा पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, हावड़ा, हुगली, उत्तर एवं दक्षिण 24 परगना आदि जिलों के लोगों ने भूंकप का अनुभव किया। भूकंप की सबसे अधिक तीव्रता पश्चिम मेदिनीपुर जिले में थी। कोलकाता में जब भूकंप के झटके महसूस किए गए तो बड़ी संख्या में लोग दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। मूल रूप से बहुमंजिली इमारतों में काम करने वाले लोग डर के कारण काम बंद कर बाहर आ गए थे। हालांकि इस भूकंप का केंद्र कहां था फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari