Advertisement
breaking news

East West Metro – निर्माणाधीन मेट्रो सुरंग में पानी, 11 घरों को कराया गया खाली

कोलकाता

East West Metro – बउबाजार के दुर्गा पितुरी लेन में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की निर्माणाधीन सुरंग में फिर पानी आने के कारण इलाका वासियों को दूसरी जगह शिफ्ट करने करने का फैसला किया गया है।

Advertisement

East West Metro

जानकारी मिलने के बाद कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर गए उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

स्थानीय पार्षद और नगर निगम अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दुर्गा पितुरी लेन में 11 घरों को खाली करने का फैसला किया। घरों के कुल 52 निवासियों को होटलों में पहुंचाया गया है।

उल्लेखनीय है की इससे पहले भी कई बार मकानों में दरार आने के कारण मेट्रो का काम रोका गया। इससे पहले भी इलाके के लोगों को होटलों में शिफ्ट किया गया था। स्थिति सामान्य होने के बाद पुनः उन्हें घर लाया गया।

अब फिर समस्या के कारन उन्हें होटल शिफ्ट किया गया है। गुरुवार रात वह शिकायत फिर सामने आई। आज स्थानीय निवासियों की अधिकारियों से नोकझोंक हो गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari