Advertisement
breaking news

संजय राउत को ईडी ने हिरासत में लिया

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में शिवसेना के सांसद संजय राउत को ईडी ने हिरासत में ले लिया है। संजय राउत के आवास पर रविवार सुबह सात बजे ईडी के अधिकारी पहुंच गए थे। उसके बाद से अधिकारी उनके घर पर ही हैं। थोड़ी देर पहले ही शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने संजय राउत की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। अब जानकारी मिल रही है कि अधिकारियों ने राउत को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

पत्रा चॉल मामले में दो बार बुलाने पर भी संजय राउत ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे, जिसके बाद पूछताछ के लिए ईडी की टीम आज सुबह-सुबह उनके घर पर पहुंच गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari