Advertisement
breaking news

पात्रा चाल मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत के घर ईडी का छापा

महाराष्ट्र

पात्रा चाल मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। तीन बार समन जारी होने के बाद भी जब संजय राउत पेश नहीं हुए तो ईडी के अधिकारी एक्शन में आए और उनके निवास पर छापा मारा है।

Advertisement

 

ईडी की एक टीम रविवार सुबह संजय राउत के मुंबई स्थित निवास पर पहुंची। संजय राउत के साथ ही उनके भाई भी घर पर मौजूद हैं। ईडी के करीब 10 अफसर संजय राउत के घर पर मौजूद हैं।

 

इस बीच, संजय राउत के समर्थक उनके निवास के बाहर जमा होने लगे हैं। ये लोग नारे लगा रहे हैं और कह रहे हैं कि हम ईडी को मनमानी नहीं करने देंगे। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari