Advertisement
breaking news

ED Raid – कोलकाता में एकाधिक जगह ईडी की रेड, मामला जुड़ा है..

कोलकाता

ED Raid – कोलकाता में एक बार फिर ईडी सक्रिय हुई है और एकाधिक जगह छापेमारी की है। मामला चेन्नई के डिजिटल अरेस्ट से जुड़ा हुआ है।

Advertisement

ED Raid

कोलकाता में 7 स्थानों पर ईडी की तलाशी चल रही है, जिनमें साल्ट लेक, बागुईआटी शेक्सपियर सरनी इलाके भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर करोड़ों रुपये की ठगी की गई। जिसकी जांच ईडी चेन्नई जोन ने शुरू की। उस सूचना के आधार पर आज कोलकाता में तलाशी चल रही है।

बताया गया कि ईडी की टीम साल्टलेक में पीएनबी आइलैंड के पास स्थित एक आवास पर तलाश के लिए गयी थी। इसके अलावा बागुईआटी के रघुनाथपुर स्थित एक ठिकाने पर भी ईडी पहुँची।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari