ED Raid – प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत कोलकाता के छापेमारी की है।
ED Raid
ये छापेमारी ओडिशा के एआरएसएस ग्रुप और एएमआर/एएमआरएल ग्रुप के प्रमोटरों तथा उनसे जुड़ी संस्थाओं के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हुई है।
यह कार्रवाई एआरएसएस ग्रुप के पूर्व प्रमोटर परिवार के सदस्यों—अनिल अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल और सुभाष अग्रवाल, एएमआर/एएमआरएल ग्रुप के प्रमोटर महेश कुमार रेड्डी अल्थुरु से जुड़े परिसरों पर की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी श्री इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड और श्री इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड से कथित तौर पर फर्जी और अनियमित ऋण लेने, उन्हें समय पर न चुकाने, फंड्स की हेराफेरी, संदेहास्पद एवरग्रीनिंग और अन्य वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है।
ईडी अधिकारी आज सुबह कोलकाता के अश्विनी दत्त रोड स्थित ठिकानों पर पहुँची और छापेमारी की है।
